गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद विकास के नाम पर चाहे जितना ढिंढोरा पीट ले, मगर हकीकत कुछ और ही है। इसका जीता जागता मिसाल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 8 में नगवा में मौजूद है, जहां के लोग नाली के अभाव में सड़क पर फैले नाली के पानी के बीच आने जाने को मजबूर हैं। ऐसा नहीं कि यह हालत पिछले कुछ हफ्ते महीनों की है बल्कि वर्षों से इस मोहल्ले के लोगों इस समस्या से मुक्ति के लिए नाली का इंतजार है।

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 नगवा मोहल्ला में नाली नहीं होने के कारण गांव जैसे जिंदगी जीने को शहरवासी मजबूर हैं। वार्ड 8 निवासी अजय प्रसाद आदि नागरिकों ने बताया कि हम लोग नगर परिषद का सभी तरह का टैक्स समय-समय पर चुकता करते हैं, लेकिन नगर परिषद से सुविधा के नाम पर छला महसूस करते हैं।
लगता है कि किसी ग्रामीण इलाके में रह रहे हैं। ना तो हमारे मोहल्ले में सप्लाई का पानी है, ना नाली है, ना पीसीसी सड़क है। जब भी हम लोग घर से बाहर निकलते हैं तो गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे असहज महसूस होता है।
इस विषय पर वार्ड के प्रतिनिधि से जब हमने बात किया तो उन्होंने बताया कि नगर परिषद के सारी समस्या को हमने बोर्ड की बैठक में रखी हूं। सभी समस्या का जल्द निदान कर दिया जाएगा। अब देखना यह है कि कब तक वार्ड वासियों को शहर की तरह सुविधा मिल पाता है।