गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र के रंका पंचायत में करीब 10 हजार निवासी निवास करते हैं। जबकि 6 हजार मतदाता अपना मत दे कर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य को जिताते हैं। वर्तमान मुखिया देवराज उपाध्याय अपने प्रतिद्वंदी सुरेश तिवारी से 97 मतों से पिछले चुनाव में जीते थे यह पंचायत रंका, बोलिया, गोड़हेय असया, बरदागा, डतमा, कुड़ी कामता, करचा, लखना 10 गांव मिलाकर यह पंचायत बना है।
यहां के मुखिया देवराज उपाध्याय बताते हैं कि हमने अपने पंचायत में विभिन्न तरह के विकास के कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में हुए करीब 5 पीसीसी, 10 मिट्टी मोरम पथ बनवाए हैं वे बताते हैं की रंका लेवाड टोला पर शिव मंदिर से जगन प्रजापति के घर तक पीसीसी पथ का कार्य किया गया है जबकि रंका में गोड़ियारी पर मिट्टी मोरम पथ का, रंका बुढ़वा कुवां से खदेरन राम के घर तक कमता ललन पांडे के घर से सुगहि नाला तक मिट्टी मोरम पद का कार्य धरातल पर उतरा है।
उन्होंने बताया कि वह अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में करीब 50 चापानल विभिन्न सार्वजनिक जगह सहित जरूरतमंद लाभुकों के बीच गड़वाने कार्य किए हैं जबकि पंचायत भवन में कार्य तेजी से हो रहा है और कुछ ही दिनों में पंचायत भवन बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने अपना उपलब्धि बताते हुए कहा कि अपने इस कार्यकाल में करीब 650 आवास लाभुकों को दिलवा चुके हैं जबकि 300 आवास प्रक्रिया में है उन्होंने बताया कि 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए 474 आवास सेंगसन हो चुका है जिनका आवास प्लस में नाम जोड़ा गया है। पूरे पंचायत में पाइप लाइन से जलापूर्ति सभी घरों तक होगा जिसके लिए पेयजल स्वच्छता विभाग के तहत कार्य होंगे और इसका डीपीआर भी बन चुका है। उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत के लोग शिक्षित हैं।
हमारे पंचायत कुंडी निवासी विजय पांडे के पुत्र प्रियांशु पांडे असाम कैडर में आईपीएस हैं औऱ देश की सेवा कर रहे हैं। जबकि मनोज पांडे सीआईएसएफ में कमांडेंट हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं कमता निवासी अनिल पांडे बीडीओ के पद पर आसीन हैं। जबकि रंका निवासी शिव शंकर पांडे सीओ के पद पर कार्य कर रहे हैं। जबकि बोलिया निवासी मनोज पांडे बीडीओ हैं और बोलिया निवासी अनिल तिवारी दरोगा हैं और अपने क्षेत्र सहित पंचायत का नाम रौशन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा की उनका अब पहली प्राथमिकता है कि पंचायत में माध्यमिक शिक्षा से ऊपर उठकर हायर एजुकेशन बच्चे प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा दिलवाने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है। वह कई बार स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर पदस्थापित करने के लिए मांग पत्र दिए हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में स्वास्थ विभाग के द्वारा जो आश्वासन मिला है कि डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति होगी। उन्होंने बताया की पंचायत के करीब 400 विभिन्न तरह के विधवा, विकलांग और वृद्ध का पेंशन की स्वीकृति उनके द्वारा कराया गया है।
बता दें यह पंचायत ब्राह्मण, पिछड़ा,अल्पसंख्यक का मिश्रित पंचायत है। यहां सभी जाति और धर्म के लोग निवास करते हैं। इस पंचायत में कई मुखिया प्रत्याशी के भी दावेदार हैं और आने वाले पंचायत चुनाव में अपना दावेदारी पेश करने वाले हैं। जिसमें पूर्व प्रत्याशी सुरेश तिवारी हरिक्लैश चौधरी, मनोज तिवारी, उमेश पांडे, परीक्षित तिवारी, विनोद तिवारी, क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं अब आने वाला समय ही बताएगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है या वर्तमान मुखिया देवराज उपाध्याय ही पद पर आसीन होंगे।