गढ़वा : जेल के एक कैदी का इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक का नाम रघुनी साव 67 वर्ष बताया गया है। वह केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव निवासी जोगी साव का पुत्र है।
इस संबंध में जेल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जेल में उसका तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी इलाज चल रही थी। सोमवार को दोपहर में तबीयत ठीक होने के बाद उसे वापस जेल लाया गया। जेल लाने के 1 घंटे बाद ही उसकी अचानक तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उसे दोबारा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 1 माह पूर्व वह अवैध शराब का बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।