गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप की बैठक ज्ञान निकेतन स्कूल गढ़वा में अध्यक्ष मनोज केशरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 मार्च को पिंडरा एवं 21 मार्च को झुरा में मच्छरदानी वितरण तथा होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा।
बैठक में प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खाँ के द्वारा गत बैठक की रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी सत्र 2021-22 के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से पाँच सदस्यीय चुनाव समिति के लिए फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, सेंट्रल कमिटी सदस्य अजयकांत पाठक, निवर्तमान फेडरेशन अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता का चयन किया गया।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर आंतरिक उपाध्यक्ष ध्रुव केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज केशरी, अवधेश कुशवाहा, अशोक कुमार गुप्ता, दीपक तिवारी, विनोद गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिंहा, मनदीप प्रसाद, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, चंदन चंद्रवंशी, नंद किशोर श्रीवास्तव, उदय गुप्ता, संजय कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।