बिशुनपुरा : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने बिशुनपुरा प्रखंड के राजकुमार सिंह उर्फ राजु सिंह को महासभा का गढ़वा जिला मंत्री मनोनीत किया है।
इस संबंध में जारी पत्र में उन्होंने क्षत्रिय समाज के उत्थान कार्यों को सराहनीय बताया है। जिससे यह कार्यभार उनकी सफलता को देखते हुए सौंपा गया है। महासभा का जिला मंत्री मनोनीत किए जाने पर राज कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के इस दायित्व का निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे। वहीं महासभा के आदेशानुसार कार्य शत-प्रतिशत अनुपालन की दिशा में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
क्षत्रिय महासभा का जिला मंत्री मनोनीत किए जाने पर राजू सिंह को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय संरक्षक विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिंह, अमित सिंह, जिलाध्यक्ष विवेक राज सिंह, कौशल सिंह, बिजय सिंह, पप्पू सिंह, किशोर सिंह, रामरतन सिंह सहित कई लोग शामिल हैं।