whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195025
Loading...


बीडीओ ने दिया अधूरे पंचायत सचिवालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

location_on सगमा access_time 15-Feb-21, 05:19 PM visibility 662
Share



बीडीओ ने दिया अधूरे पंचायत सचिवालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश


श्याम बचन यादव check_circle
संवाददाता



सगमा : प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक मिंज ने दिन सोमवार को प्रखंड अंतर्गत कटहर कलां में अधूरे पड़े कटहर कलां पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया और वहीं पर बीडीओ दीपक मिंज के द्वारा मुख्यमंत्री दाल भात योजना एवं न्यू सड़क निर्माण योजना को भी जांच किया गया। जबकि वहीं पर सारदा गाँव के कोइरी टोला में मिट्टी के चाल से दबे राजेश राम के दो पुत्री एवं सीता राम रविदास के नाती के मौत होने के पांचवें दिन के बाद मुलाकात कर दिव्यांशु कुमारी एवं शिवानी कुमारी को धुरकी कस्तूरबा विद्यालय में नि:शुल्क दाखिला करवाने का आश्वासन दिया तथा दस हजार नगद रुपये दे कर सरकारी लाभ देते हुए सुख दुःख में शामिल होने को कहा। बताते चलें कि 2008-2009 में सरकार द्वारा 2155900 सौ रुपए के लागत से बनने वाला कटहर कलां पंचायत सचिवालय को बीडीओ दीपक मिंज ने अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया।
साथ ही कहा कि भवन के अधूरा रहने से पंचायत प्रतिनिधियों को काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निदेशक ने कहा कि पूर्व के पंचायत सेवकों से पैसे की निकासी करने के बाद भी काम को अधूरा छोड़ दिया है। जिसकी जांच की जा रही है। पंचायत सचिवालय को अविलंब पूरा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, पंचायत सेवक सुरेश राम, चोंहस एक्का, ललन उरांव, कामेश्वर राम, लालबहादुर बैठा आदि मैजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play