भवनाथपुर : सेल आरएमडी के प्रशासनिक भवन पर चल रहे इंटक यूनियन के त्रिपाठी गुट के बैनर तले तुलसीदामर डोलोमाइट खदान के मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के 6 वें दिन सोमवार से अनशन में तब्दील हो गया।
अनशन पर इंटक यूनियन त्रिपाठी गुट के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चौबे के साथ खदान के मजदूर बाला यादव, नागेंद्र पासवान, राजेन्द्र पाल तथा कामेश्वर साह बैठ गये हैं।

बताते चलें कि इसके पूर्व रविवार की संध्या मजदूरों ने सेल के आवासीय परिसर में भर्मण कर सेल को चेतावनी देने का कार्य किया था और सेल प्रबंधन के जीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी। अनशन पर बैठे लोंगो का उत्साहवर्द्धन यूनियन के नेता तथा मजदूरों ने इन्हें माला पहनाकर किया।
बताते चलें कि भवनाथपुर सेल के बंद तुलसीदामर खदान को चालू कराने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर इंटक यूनियन के नेतृत्व में मजदूर बीते 10 फरवरी से सेल के प्रसाशनिक भवन पर धरना पर बैठे हुए हैं, लेकिन सेल प्रबंधन की हठधर्मिता को देखते हुए लड़ाई को धार देने के उदेश्य से धरना के 6 वें दिन से इंटक यूनियन के राष्ट्रीय सचिव के साथ चार मजदूर अनशन पर बैठ गए। कन्हैया चौबे ने कहा कि सेल की हठधर्मिता के कारण अनशन पर बैठे हैं। जब तक मजदूरों की मांग सेल प्रबंधन पूरा नहीं करती, तब तक अनशन जारी रहेगा और जरूरत को देखते हुए आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। इनका समर्थन में यूनियन के नेता और मजदूर कर रहें हैं।
मौके पर यूनियन के प्रदीप शर्मा, सुशील चौबे, मजदूर नेता भिखारी राम, शंभु राम, लालु राम, रामकेश पाल, विरेंद्र राम, शंभू राम, इशाक मियां सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।