गढ़वा : गढ़वा प्रांतीय यादव महासभा प्रखंड डंडई (जिला गढ़वा) का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से पूरे झारखंड में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर विशेष चर्चा की गई, तथा अपने समाज को हर परिस्थिति में सर्वागीण विकास हेतु तत्पर रहने के लिए सुझाव दिया गया।
प्रदेश सचिव अजय प्रसाद यादव के द्वारा सदस्य अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड के पदाधिकारियों को हर संभव मदद/ सहयोग करने के लिए हम तैयार हैं।
मौके पर प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के प्रदेश सचिव अजय प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुंशी यादव, सतवंत कुमार यादव, गढ़वा जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू यादव, सचिव संजय यादव, डंडई प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव प्राण यादव, सहित ललित यादव, शिव कुमार यादव, विष्णु यादव, उमाशंकर यादव, प्रमोद यादव, नंदू यादव, अर्जुन यादव, ललित नारायण यादव, विनय यादव, सहित काफी लोग उपस्थित थे।