गढ़वा : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के द्वारा समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रन फ़ॉर सेफ़्टी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाहरणालय से गढवा थाना तक रन फ़ॉर सेफ़्टी मार्च करते हुए लोगों को सड़क मोड़ पर इंडिकेटर देने जैसे आवश्यक विषय के प्रति जागरूक किया।
मार्च के दौरान लोगों ने ओवर टेक न करें, यातायात नियमों के पालन, लापरवाही से वाहन न चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने जैसे स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा का अनुपालन करने हेतु शपथ दिलाया गया। साथ ही उनसे अन्य लोगों को भी यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।
इस दौरान उपायुक्त राजेश कुमार पाठक उप विकास आयुक्त गढ़वा, जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा, नगर परिषद पदाधिकारी सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं जिला परिवहन के सभी है कर्मी रन फॉर सेफ्टी मार्च में सम्मिलित हुए।