whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27267400
Loading...


प्रमुख ने नोडल पैक्स का भौतिक सत्यापन किया

location_on सगमा access_time 25-Jun-20, 10:16 PM visibility 649
Share



						प्रमुख ने नोडल पैक्स का भौतिक सत्यापन किया
बिज वितरण करते प्रतिनिधि


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : श्री बंशीधर नगर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख रविंद्र कुमार पासवान ने गुरुवार को प्रखंड के बीरबल गांव स्थित नोडल पैक्स का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान प्रमुख ने गोदाम का रखरखाव तथा भंडारण की स्थिति को देखने के साथ उपस्थित किसानों के बीच बीज वितरण किया, साथ ही वितरण पंजी का अवलोकन किया। मौके पर उन्होंने धान के बीज वितरण पर संतोषजनक बताते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी अमृता कुमारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के लिए ससमय बीज उपलब्ध कराकर किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रमुख ने कहा की बीरबल पैक्स को श्री बंशीधर नगर, केतार, खरौंधी, भवनाथपुर व सगमा प्रखंड का नोडल पैक्स के रूप में परिवर्तित किया गया है।
यहां पर बिना कोई परेशानी के किसानों को धान बीज डीआरआरएच 2 हाइब्रिड एवं एमीटीयु 10 -10 उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा की सरकार के द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को ससमय धान का बीज खरीद कर बुवाई करने का अपील की है। मौके पर पैक्स के अध्यक्ष रमोद प्रसाद ने कहा की सरकार के द्वारा किसानों के लिए बीज उपलब्ध कराकर बहुत ही बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा की किसानों को बीज की खरीदारी करते समय समय किसानों आधार नम्बर व मोबाईल नम्बर देना आवश्यक है। इस अवसर पर बीरबल पंचायत के उप मुखिया इसहाक अंसारी के साथ श्री बंशीधर नगर प्रखंड के मदन सिंह, मनोज सिंह, सगमा के बीरेंद्र यादव, नीरज विश्वकर्मा, दीनानाथ साह, दिलीप बैठा, चन्द्रकेश राम, लालू राम, नंदकिशोर यादव, नंदलाल यादव, शम्भू विश्वकर्मा, फाहिमुदिन अंसारी राममूरत कुशवाहा समेत कई कृषक उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play