बिशुनपुरा : प्रखंड के हुरहि गांव निवासी कन्हाई विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष की मौत ब्रेन फीवर होने से रविवार को हो गयी, मृतक कन्हाई विश्वकर्मा लगभग 12 दिनों से बीमार था. इसका इलाज बनारस के नवजीवन अस्पताल में करवायी गयी थी, मृतक को शनिवार की रात्रि में अचानक तबियत बिगड़ने के कारण परिजनों ने इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेजाया गया. जहा डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मृतक की शव घर आते ही हुरहि गांव में मातम छा गयी. मृतक के पिता स्व राजाराम विश्वकर्मा की मौत 4 वर्ष पूर्व ही हो गयी थी. पिता की मौत के बाद से घर की पूरी जिम्मेवारी मृतक कन्हाई विश्वकर्मा के ऊपर था. लेकिन उसकी अचानक मौत के बाद घर की कमर सी टूट गयी, इधर उसकी माता उषा कुँवर एवम दादा का रो रो कर बुरा हाल था।
उसकी मौत की खबर सुन गांव के काफी सख्या में लोग उपस्थित हो कर ढांढस बंधाने की कोसिस कर रहे थे, इस पर पतिहारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मजहर हुसैन ने 50 किलो चावल एवम 500 सौ रु नगद सहयोग दिया, वही समाजसेवी आलम अंसारी ने पीड़ित परिवार को एक हजार रु नगद देकर सहयोग किया। मृतक की अंतिम संस्कार बाकी नदी की तट पर कर दिया गया।