whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193281
Loading...


श्री राम जन्मभूमि मंदिर न्यास निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली गई शोभा यात्रा

location_on सगमा access_time 14-Feb-21, 06:30 PM visibility 660
Share



श्री राम जन्मभूमि मंदिर न्यास निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली गई शोभा यात्रा


श्याम बचन यादव check_circle
संवाददाता



सगमा : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के तहत दिन रविवार को प्रखंड अंतगर्त बिरबल पंचायत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सगमा प्रखंड के बीरबल पंचायत में रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बीरबल गांव में स्थित देवी धाम के प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना कर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव व श्री बंशीधर नगर प्रखंड के खंड वाहक कृष्णकांत दुबे सहित बड़ी संख्या में से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में लोगों ने भाग लिया, जिनमें महिलाएं और नवयुवक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वहीं प्रखंड प्रमुख उषा देवी के द्वारा एक हजार रुपये का कूपन लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संघ और विहिप कार्यकर्ताओं की देखरेख में आयोजित शोभायात्रा में भक्तों ने जय श्रीराम के जय घोष पूरे इलाका भक्तिमय हो गया। भगवे ध्वजों के साथ युवाओं के साथ पुरूष महिलाओं ने भगवा झंडो के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा बीरबल देवी धाम से लेकर बैलिया, मकरी यूपी सिवाना तक जाकर संपन्न हुई। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। शोभा यात्रा के दौरान मौजूद विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव ने कहा कि अयोध्या में बन रहे भव्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में समस्त हिंदू समाज की भागीदारी गौरव की बात है।
इसी उद्देश्य से 14 जनवरी से निधि संग्रह अभियान चल रहा है इसमें हिंदू समाज की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए। इसके तहत, हिंदू परिवार से मंदिर निर्माण के लिए अंशदान संग्रह किया जाएगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी यह समझ सके कि राम मंदिर निर्माण में हमारे पूर्वजों का भी योगदान रहा है, जो गौरव और स्वाभिमान की बात होगी। उन्होंने लोगों से मंदिर के निर्माण में सहायता राशि प्रदान करने का आग्रह किया गया है। वहीं खंड वाहक कृष्णकांत दुबे ने कहा कि अयोध्या में बनने जा रहा श्री राम मंदिर संपूर्ण राष्ट्र का मंदिर होगा। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक परिवार से निधि का समर्पण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग 400 वर्षों के संघर्ष के पश्चात अब अयोध्यापुरी में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा जो राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक होगा।
शोभा यात्रा में आरएसएस के सत्य प्रकाश जी, खंड वाहक रामजन्म प्रसाद गुप्ता, प्रमुख उषा देवी, प्रमुख प्रतिनिधि अजय साह, सह खंड कार्यवाहक चंद्रमणि यादव, भाजपा मंडल संयोजक पारसनाथ यादव, महामंत्री कामेश्वर गुप्ता, आरएसएस शिवानी शाखा स्वयंसेवक महेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, धर्मजीत यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, रामेंद्र मिश्रा, सुमन मिश्रा, रवि रंजन यादव, बलराम बैठा तेजलाल राम, रामप्रताप यादव, धनंजय यादव, इन्द्रजीत कुशवाहा, सोनू कुशवाहा समेत बड़ी संख्या रामभक्त शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play