धुरकी : प्रखंड क्षेत्र के रक्सी पंचायत के वरिष्ठ ग्रामीणों ने गांव के मुख्य चौराहा पर रविवार को साप्ताहिक हाट लगाने हेतू चौपाल मे बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान मुखिया सत्यनारायण बैठा ने किया। बैठक मे गांव के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बाजार समिति के लिए 25 सदस्यीय समिति का गठन किया, कमिटी का अध्यक्ष गांव के वरिष्ठ व्यक्ति ज्याउदीन खान को सर्व सम्मति से चयन किया गया वहीं उपाध्यक्ष साहेब राम, राजा खान महासचिव सुदय यादव व कोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार भारती को चुना गया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने कहा की रक्सी पंचायत सचिवालय स्थित चारमुहान के समीप प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक हाट लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा की साप्ताहिक हाट बाजार मे सभी वर्ग के व्यवसायी अपनी-अपनी दुकान लगाएंगे। उन्होंने कहा की साप्ताहिक हाट लगाने से गांव का आर्थिक विकास होगा, और हाट मे बाहर से आने वाले सभी छोटे-छोटे व्यवसायीयों को सुरक्षित तरिके से स्थल का चयन कर उन्हें दुकान लगाने दिया जाएगा।
इस दौरान शिवलोचन प्रजापति, मदन प्रजापति, अनील साव, कृष्णा बैठा, जहरूद्दीन अंसारी, जटाधारी प्रजापति के अलावे काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।