धुरकी : धुरकी पुलिस ने गुरूवार की शाम मे विभिन्न चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर किया मोटरसाइकिल जब्त। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटरसाइकिल चालकों को बिना हेलमेट, ड्राइवरी लेंस, इंश्योरेंस नहीं दिखाए जाने के बाद मोटरसाइकिल जब्त कर थाने में लगाया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रण विजय सिंह ने बताया की वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान निरंतर रूप से जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा मोटरसाइकिल चलाने वाले व्यक्ति बिना मास्क हेलमेट के तथा ट्रीपल लोडिंग मे पकड़े जाने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
वाहन चेकिंग अभियान मे पीएसआइ राहूल कुमार, जीतेंद्र भगत व एएसाइ मनोज कुमार सिंह शामिल थे।