रंका : रंका प्रखंड कार्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज जन सेवक संघ की गढ़वा जिला इकाई के सदस्यों ने आवेदन देकर जन सेवकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2012 में नियुक्ति के बाद से जन सेवकों से वरीय पदाधिकारी गैर कृषि कार्य कराते आ रहे हैं, जिससे उन्हें यथाशीघ्र मुक्त कराया जाए जन सेवकों के वेतन निकासी एवं बयान पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी को बनाने ग्रेड पे 4200 किए जाने, अप्रशिक्षितों को कृषि डिप्लोमा का कोर्स कराए जाने एवं राज्य में रिक्त पड़े प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति देने संबंधी मांगे शामिल हैं।
आवेदन देने वालों में गढ़वा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अंसारी, सचिव रंजन कुमार दुबे, उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार, उत्तम रंजन, भागीरथी रवि समेत कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
वहीं झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष बसंत सिंह ने मंत्री को दिए आवेदन में मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित सभी लंबित मांगों के संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता कराने संबंधी आवेदन दी है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ का नियमितीकरण सहित सभी लंबित मांगों के संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री से सकारात्मक वार्ता करने हेतु अनुरोध पर समर्पित की गई थी, परंतु अभी तक वार्ता हेतु समय निर्धारित नहीं हो पाया है। इससे समस्त मनरेगा कर्मचारियों में नाराजगी प्रदर्शित हो रही है।