whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27150296
Loading...


नेहरू युवा केंद्र ने गांधीगिरी के सहारे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

location_on बंशीधर नगर access_time 13-Feb-21, 04:47 PM visibility 718
Share



नेहरू युवा केंद्र ने गांधीगिरी के सहारे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा नगर उंटारी प्रखंड में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत भवनाथपुर मोड के पास जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत बिना हेलमेट लगा दो पहिया वाहन सवार व्यक्तियों को गुलाब का फूल देने के साथ उनसे हेलमेट पहने का अनुरोध किया गया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बाइक सवार व्यक्तियों से बाइक चलाते समय हेलमेट और जूता पहनने का अपील किया। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि हमारी एक असावधानी से बड़ी दुर्घटना घट सकती है। जीवन अनमोल है, इसे थोड़ी सी असावधानी करके सड़क दुर्घटना में नही गंवाइए।
हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते वक्त कभी भी मोबाइल का प्रयोग नही करें। किशोर को वाहन चलाने नहीं दें। नशा व क्रोध में वाहन चलाने का प्रयास नहीं करें। दुर्घटना होने पर घायल की मदद करें। इस मौके पर मौजूद केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने कहा की एक माह में 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटना में मरते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटना रोकना अत्यावश्यक है। सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा थीम के बारे में विस्तार से बताया गया। निर्धारित गति से गाड़ी चलाना, चौराहों व प्रतिबंधित स्थानों पर गाड़ी धीरे चलाना, जेब्रा क्रासिग से जाने वाले को प्राथमिकता देना, निर्धारित समय पर गाड़ी का मेंटेनेंस कराना, दोपहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट व चार पहिया वालों को शीट बेल्ट लगाना, गाड़ी पार्किग के समय हैंड ब्रेक लगाना आदि सुझाव दिए गए।
मौके पर प्रगति किशोर युवा मंडल जंगीपुर के सचिव उज्ज्वल विश्वकर्मा, बिरसा मुंडा युवा मंडल पाल्हे कलां के अध्यक्ष राजीव रंजन पासवान, न्यू ज्योति युवा मंडल अहीपुरवा के सचिव अनूप कुमार, हिमांशु तिवारी, अभिजीत तिवारी, आनंद यादव,हरिचंद्र कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अंकित शुक्ला सहित युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play