whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27139521
Loading...


मंत्री मिथिलेश की माँग पर, मुख्यमंत्री ने दी कुड़ू से गढ़वा होते युपी की सीमा तक, एनएच 75 सड़क के नवीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की स्वीकृती

location_on गढ़वा access_time 13-Feb-21, 12:53 PM visibility 680
Share



मंत्री मिथिलेश की माँग पर, मुख्यमंत्री ने दी कुड़ू से  गढ़वा होते युपी की सीमा तक, एनएच 75 सड़क के नवीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की स्वीकृती


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विधायक निर्वाचित होने के तत्काल बाद से ही गढ़वा जिला सहित पूरे पलामू प्रमंडल की समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार प्रयत्नशील हैं। उनके प्रयास से गढ़वा जिले में विद्युत आपूर्ति की समस्या लगभग दूर की जा चुकी है। गढ़वा में शंखा से खजुरी तक बाईपास निर्माण की स्वीकृति मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा कराई जा चुकी है, जिसका टेण्डर अवाॅर्ड हो चुका है तथा भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। पलामू प्रमंडल में पानी की कमी दूर करने के लिए कनहर-सोन उद्वह पाईप लाईन जलापूर्ति एवं सिचाई योजना की स्वीकृति एक हजार करोड रूपयों से अधिक की प्राक्कलित राशि पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर के विशेष प्रयास से राज्य सरकार द्वारा सप्ताह भर पहले ही दी जा चुकी है।
मंत्री मिथिलेश ठाकुर विगत एक वर्ष से एनएच-75 के अंश कुड़ू (जिला-लोहरदगा) से लेकर चन्दवा-लातेहार-डाल्टनगंज-गढ़वा-मेराल- नगरउँटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक (लगभग 180 किलोमीटर) के भाग को फोरलेन बनवाने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे हैं। एनएच-75 के इस भाग को फोरलेन बनाने के लिए कई बार केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री एवं झारखण्ड के मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर चुके हैं। एन0एच0-75 के अंश कुड़ू से लेकर चन्दवा-लातेहार-डाल्टनगंज-गढ़वा-मेराल-नगरउँटारी होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा तक को फोरलेन बनाने की माँग को स्थानीय जनता द्वारा भी मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समक्ष रखा जाता रहा है। मिथिलेश ठाकुर स्वंय पलामू प्रमंडल की जीवनरेखा समान इस पथ को फोरलेन बनाने की आवष्यकता महसूस करते रहे हैं और इसके लिए प्रत्यत्नशील हैं।
केन्द्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रक्रिया में बिलम्ब की संभावना को देखते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक में एनएच-75 के अंश कुड़ू से लेकर चन्दवा-लातेहार-डाल्टनगंज- गढ़वा-मेराल-नगरउँटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक के पथ को परिचालन योग्य (मोटरेबल) बनाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया की एनएच 75 का कुड़ू से लेकर गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक का भाग अत्यन्त जीर्ण-शीर्ण हो चुका है जिस पर आवागमन करना काफी कष्ट एवं कठिनाई भरा है। आए दिन इस राजमार्ग पर दुर्घटनाएँ होती रहती है। इस क्षेत्र की आम जनता काफी कठिनाई से आवागमन कर पाती है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है।
तत्काल सड़क का निर्माण नहीं किये जाने पर सड़क का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा बताए गए तथ्यों के आलोक में तत्काल संज्ञान लेते हुए एनएच 75 के भाग कुड़ू (जिला-लोहरदगा) से लेकर चन्दवा-लातेहार-डाल्टनगंज-गढ़वा-मेराल-नगरउँटारी होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक के भाग की सड़क का नवीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य राज्य सरकार द्वारा अपनी निधि से कराए जाने की सहमति दे दी है। शीघ्र ही उक्त कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उक्त सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु सहमति देने के लिए पूरे पलामू प्रमंडल की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play