whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27137229
Loading...


बीडीओ के निरीक्षण के दौरान गायब मिले रोजगार सेवक, किया शो कॉज

location_on गढ़वा access_time 12-Feb-21, 06:45 PM visibility 661
Share



बीडीओ के निरीक्षण के दौरान गायब मिले रोजगार सेवक, किया शो कॉज


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा अपनी टीम के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ सबसे पहले तिलदाग पंचायत भवन पहुंचे, जहां रोजगार सेवक रविकांत भूषण अनुपस्थित पाए गए। इस पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रोजगार सेवक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की। इसके बाद बीडीओ करुआकला पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण किए। इस दौरान वहां के रोजगार सेवक पंकज कुमार की उपस्थिति के विषय में जानना चाहा तो पता चला की रोजगार सेवक आज अनुपस्थित हैं। तुरंत बीडीओ एक्शन में आ गए और कहा कि अगर ऐसे कर्मचारी अगर पंचायत में नहीं रहेंगे तो कैसे विकास का कार्य होगा तुरंत रोजगार सेवक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीडीओ श्री झा सांसद आदर्श पंचायत मध्या में भी पहुंचे और वहां विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वे गुड़गुड़वा नदी से अजय पाल के भंडार तक बन रहे मिट्टी मोरम पथ का निरीक्षण किए। इस दौरान 10 मजदूरों में 7 मजदूर कार्य करते पाए गए। बीडीओ ने लाभुक को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यस्थल पर मेडिकल किट रहना अनिवार्य है और पीने का पानी भी रहना अनिवार्य है। इसके बाद वह मध्य विद्यालय हूर का भी निरीक्षण किए। विद्यालय के सभी 12 शिक्षक उपस्थित पाए गए और बारी से बीडीओ ने शिक्षकों से विद्यालय की समस्या के विषय में जानना चाहा। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक को विद्यालय का भूमि मापन अभिलंब कराने का निर्देश दिया गया है जबकि 15 में वित्त से छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग पेशाब घर भी बनाने का निर्देश पंचायत सेवक को दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मध्या पंचायत आदर्श पंचायत है यहां के विद्यालय को भी विकसित कर आदर्श विद्यालय बनाना है जिसके लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं और रूपरेखा बनाया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में वे अपने निजी खर्च से दीवार लेखन का कार्य कराएंगे। निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया बिंदु देवी, पंचायत सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, रोजगार सेवक संजीव कुमार, संजय चौबे, राजन चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play