केतार : केतार थाना से महज आधा किलो मीटर दूरी बी मोड़ के पास 1 जनवरी को नाबालिक युवती से छेड़खानी की घटना घटित हुई थी। जिसमें केतार थाना में 9 नामजद आरोपी एवं चार अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ था। जिसमें मौके पर ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। बाकी आरोप में शामिल सभी आरोपी फरार हैं। केतार थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने बताया की उसी आरोप में एक राहुल कुमार की गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। जिसे गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया है।