गढ़वा : गढ़वा के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। गढ़वा आज कोरोना मुक्त हो गया है। गढ़वा में अब सभी कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने-अपने घर लौट गए हैं। आज अंतिम मरीज के भी कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी। आज मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने जानकारी देते हुए कहा कि अब गढ़वा में पूरी तरह करोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। मरीज रह गया है। विदित हो कि 1 मई के बाद गढ़वा में विभिन्न प्रदेशों से मजदूरों का आना शुरू हुआ था । मजदूरों के आने के साथ ही यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़नी शुरू हुई थी । एक समय गढ़वा में राज्य में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हो गए थे ।
लेकिन प्रशासनिक सजगता के कारण इस पर नियंत्रण किया जा सका । गढ़वा तक लगभग 72000 श्रमिक विभिन्न प्रदेशों से वापस लौटे हैं । इसमें 55000 अकेले गढ़वा जिला के हैं । इन मजदूरों के लौटने के बाद इन्हें प्रशासन के द्वारा सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा था । साथ ही मजदूरों के आते ही उनकी स्क्रीनिंग की जा रही थी । पूरा डाटा जिला प्रशासन अपने पास रख रहा था । जिसके कारण इतनी संख्या में मजदूरों के आने के बाद भी गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की संख्या नियंत्रण में रहा । देखना यह है कि इस मरीज के ठीक होने के बाद गढ़वा ग्रीन जोन में आता है या पेंडिंग जांच से मरीजों की संख्या बढ़ती है ।
दो महीने तीन दिन बाद एक बार फिर गढ़वा कोरोना मुक्त हुआ :
गढ़वा में पहला कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान 22 अप्रैल को हुई थी।
इसके बाद 26 अप्रैल को पहले मरीज के संपर्क में दो अन्य कोरोना संक्रमित की पहचान की गई थी। एक मई के बाद जब विभिन्न प्रदेशों से मजदूरों का आना शुरू हुआ तो करोना बम के रूप में विस्फोट किया और इन दो महीना तीन दिन के दौरान जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 96 हो गई। लेकिन एक बार फिर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सूझबूझ व तत्परता ने गढ़वा को कोरोना मुक्त कर दिया है।