whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27126826
Loading...


रास्ता विवाद को ले बीडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

location_on कांडी access_time 12-Feb-21, 06:06 PM visibility 671
Share



रास्ता विवाद को ले बीडीओ ने किया स्थल निरीक्षण


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के हरिहरपुर पंचायत के रपुरा गांव के नवडीहवा टोले पर नहर से चल कर अंदर टोले पर पहुचने हेतु सडक़ का विवाद संतोष सिंह व सुरेश प्रजापति, अनुप प्रजापति के बीच सुलझ नहीं पा रहा है। इस संबंध मे टोले के निवासी सुरेश प्रजापति के द्वारा संबंधित अधिकारियों व प्रशासन से ट्वीट कर व लिखित आवेदन देकर सुलझाने हेतु मांग कर रहे है। इस संबंधित ट्वीट के आलोक में कांडी प्रखंड के बिडीओ सह सीओ जोहन टुड्डू के द्वारा गुरुवार देर शाम तक टोले पर आने जाने हेतु सभी रास्ते का जांच किया। इस दरम्यान स्थल पर निरीक्षण के दौरान पाया कि टोले पर जाने हेतु हाल सर्वे के अनुसार दो तरफ से रास्ता नक्शा पर अंकित है। टोले में उत्तर दिशा से आ रहे रास्ते में 100 मीटर की दूरी तक आवेदक सहित परिजनों का निजी भूमि है।
तथा दक्षिण दिशा में भी सर्वे के रास्ते को छोड़ कर एक तीसरा रास्ता जो संतोष सिंह व बच्चु प्रजापति के निजी जमीन से होकर जो पगडण्डी चल रहा है उसपर ही रास्ता चलने की मांग अधिकारियों से किया जा रहा है। जबकि उस रास्ते मे एक तरफ संतोष सिंह का निजी भूमि है तथा दूसरी तरफ बच्चु प्रजापति का निजी भूमि है तथा इसके आगे भी दूसरे व्यक्ति का निजी भूमि है। परंतु इसी भूमि से आवेदक सुरेश प्रजापति वगैरह बारबार इसी रास्ते को विवाद का रूप देकर मुख्यमंत्री सहित सक्ष्म पदाधिकारी को ट्वीट किया जा रहा है। वस्तु स्थिती यह है कि ग्रामीणों सहित निजी भूमि वाले व्यक्ति से समझौता नहीं कर सीधे पदाधिकारी को यह सूचना दी जा रही है कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा चल रहे पगडण्डी को एक तरफ से कटीले तार व दूसरी तरफ से लकड़ी के खूटे को गाड़ कर रास्ते को अवरुद्ध किया गया है।
इस विवाद को सुलझाने हेतु कांडी प्रखंड के सभी अंचल कर्मी स्थल पर उपस्थित हुए। जहां खेतो में फसल लगे होने के कारण यह आपस में सहमति बना कि खेतों से फसल कटने के बाद तथा भूमि का मापी होने तक कटीले तार व लकडी के खूटे को सहेज लिया जाए जिससे आने जाने मे परेशानी नही हो। जिसको आपस में मौके पर मौजूद सभी ने सहमति दे दिया। कुछ ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जहां सर्वे का रास्ता जो नक्शा में मौजूद है उसपर आवेदक आपस में पहल कर निष्कर्ष क्यों नही निकाल रहे। मौके पर मौजूद हरिहरपुर ओपी प्रभारी शौकत खान सदलबल, अंचल सीआई बी केरकेट्टा, कर्मचारी गणेश कुमार, अमीन ब्रह्मदेव प्रसाद , सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play