मेराल के अधौरा गांव की है घटना
मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी प्रदीप यादव की पत्नी पार्वती देवी उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु वज्रपात से हो गई। पार्वती देवी मवेशी चरा रही थी, उसी क्रम में गुरुवार को 4:00 बजे बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुईं जिससे घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पार्वती देवी अपने पीछे तीन लड़की और एक लड़का छोड़ चल बसी।
घटना की सूचना पाकर मेराल थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने एएसआई संजय महतो को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।