whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27128710
Loading...


कृषि ऋण माफी के क्रियान्वयन को ले उपायुक्त ने की बैठक

location_on गढ़वा access_time 12-Feb-21, 04:35 PM visibility 667
Share



कृषि ऋण माफी के क्रियान्वयन को ले उपायुक्त ने की बैठक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन को ले जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में उपायुक्त सभी बैंक कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से वर्तमान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पिछले 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के द्वारा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना का उद्देश्य फसल ऋण धारक की ऋण पात्रता में सुधार करना, नए फसल ऋण प्राप्ति सुनिश्चित करना, कृषक समुदाय के पलायन को रोकना तथा कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। ऐसे में हमारा उद्देश्य यह है कि जिले के सभी योग्य कृषकों इस योजना का लाभ दिया जाए।
इसके लिए एक बेहतर रणनीति तैयार करते हुए कृषि विभाग के कर्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिध सभी योग्य किसानों को इस योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। मौके पर डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार ने बताया कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सर्वप्रथम इससे जुड़े कर्मियों को यह जानने की आवश्यकता है कि किस प्रकार के लाभुकों को ऋण माफी का लाभ दिया जा सकेगा। उन्होंने इस विषय में दी गई गाइड लाइन पर विस्तार से चर्चा की तथा विभिन्न बैंकों से आए प्रतिनिधियों से भी इसके विषय में पूरी जानकारी रखने की बात कही ताकि आवश्यकता पड़ने पर वह लाभुकों को योजना की गाइडलाइन के विषय में बता सके तथा योग्य लाभुकों का चुनाव कर उन्हें उक्त योजना का लाभ देने में सफल हो सके।
इस योजना की विशेषताओं के विषय में बताते हुए श्री कुमार ने बताया कि 31 मार्च 2020 तक के मानक फसल ऋणी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। 31 मार्च 2020 तक के मानक फसल ऋण बकाया खातों में 50000 रुपए तक की बकाया राशि माफ की जाएंगी। इससे संबंधित सभी प्रक्रिया वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी तथा ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदकों के शिकायतों का निवारण भी किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अपने केसीसी खाते को संबंधित बैंक/बैंकिंग करेस्पॉन्डेंस/प्रज्ञा केंद्र में जाकर अपने खाते को आधार से लिंक कराना होगा एवं ई-केवाईसी भरना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए एक स्वघोषणा पत्र भी भरना होगा। जिसमें लाभुक को अपना केसीसी खाता संख्या (बैंक एवं शाखा के नाम सहित) आधार संख्या, पारिवारिक राशन कार्ड संख्या कथा मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है।
वहीं गढ़वा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक इंदु भूषण लाल ने कहा कि जिले के किसानों को इस योजना के विषय में जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी लक्ष्मण उरांव को कहा गया है। साथ ही उन्होंने उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों से इसकी प्रक्रिया के विषय में स्टेप- बाई- स्टेप बताया गया। इसके साथ ही उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों से उनके द्वारा किए गए डाटा अपलोडेशन कार्य का जायजा लिया गया तथा इसमें तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक इंदू भूषण लाल, डीडीएम नाबार्ड लक्ष्मण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी लक्ष्मण उरांव, जिला मत्स्य पदाधिकारी दिव्या गुलाब बा, सहित जिले के विभिन्न बैंकों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play