whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27132082
Loading...


आक्रोश संशय और भविष्य की सुरक्षा के तराजू पर तौले जा रहे हैं अधिवक्ता संघ के प्रत्याशी

location_on गढ़वा access_time 12-Feb-21, 12:16 PM visibility 669
Share



आक्रोश संशय और भविष्य की सुरक्षा के तराजू पर तौले जा रहे हैं अधिवक्ता संघ के प्रत्याशी
फ़ाइल फ़ोटो : अलख निरंजन चौबे, गौतम कृष्ण सिंहा, नरेंद्र पांडेय


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
चैनल हेड, नूतन टीवी



गढ़वा : आगामी 17 फरवरी को निर्धारित अधिवक्ता संघ गढ़वा के चुनाव को ले सरगर्मी बढ़ने लगी है। इस बार का चुनाव विगत चुनाव से काफी भिन्न नजर आ रहा है। विशेषकर अध्यक्ष पद का चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों का मुआयना अधिवक्ता संघ के सभी 258 मतदाता, त्रिकोणीय फाइट में आक्रोश संशय और भविष्य की सुरक्षा के तराजू पर फैसला लेने से पहले समीक्षा के मूड में नजर आ रहे हैं। जबकि अधिवक्ता संघ के दूसरे महत्वपूर्ण सचिव पद का मुकाबला भी इस बार कांटेदार होगा इसका कयास अभी से लगाया जा रहा है। जहां तक अधिवक्ता संघ के प्रत्याशियों का प्रश्न है। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष अलख निरंजन चौबे हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
जबकि इनके सामने पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय तथा गौतम कृष्ण सिन्हा उर्फ बुलू बाबू भारी चुनौती बनकर कर खड़े हैं। संघ के दूसरे महत्वपूर्ण पद महासचिव पद पर निवर्तमान महासचिव मृत्युंजय तिवारी पूर्व महा सचिव भृगुनाथ चौबे, जितेंद्र चंद्रवंशी, सच्चिदानंद शुक्ला तथा बृजदेव विश्वकर्मा जैसे 5-5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक कर एक दूसरे को पछाड़कर चुनाव जीतने के तमाम हथकंडे अपनाते दिख रहे हैं। अधिवक्ता संघ का इस बार का चुनाव इस मायने में विगत चुनाव से कुछ भिन्न नजर आ रहा है कि अध्यक्ष और महासचिव के अलावा दूसरे पदों पर भी उम्मीदवारों के बीच रस्साकशी दिख रही है। लिहाजा उपाध्यक्ष पद पर निवर्तमान उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, धीरेंद्र चौबे, रामकृष्ण शुक्ला तथा सुरेश नारायण दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर निवर्तमान कोषाध्यक्ष गरीब उल्लाह अंसारी, राकेश शुक्ला, संयुक्त सचिव वन के पद पर प्रणव कुमार, भूपेंद्र तिवारी, पंचम सिंह तथा दीपक कुमार, संयुक्त सचिव दो के पद पर दिग्विजय कुमार, संतोष कुमार यादव तथा देवदत्त चौबे, सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर निवर्तमान विकाश कुमार पांडेय, अवध किशोर चौबे तथा देवेंद्र प्रजापति एवं कार्यकारिणी के 5 पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में एक दूसरे को पछाड़कर चुनाव जीतने की जुगात में निरंतर सक्रिय दिख रहे हैं।
यद्यपि अधिवक्ता संघ के चुनाव को ले सभी प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क करने के अलावा अपने अपने तरीके से लॉबिंग कर अपने पक्ष में मतदान के लिए अधिवक्ताओं को आकर्षित करने के लिए रात दिन एक कर जुगाड़ लगाने में मशगूल हैं। मगर पिछले चुनाव के अनुभव के आधार पर यह कहा जा सकता है कि ऊंट किस करवट बैठेगा इसे लेकर अभी समीकरण प्रीमैच्योर स्थिति में है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play