गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के मध्या पंचायत स्थित झुरा गांव में अंचला निवासी जसमुद्दीन अंसारी के पुआल में आज रात्रि आठ बजे अचानक आग लगने से धू-धू कर पुआल जलकर राख हो गया।
भुक्तभोगी जसमुद्दीन अंसारी ने अपने भतीजा शमीम अंसारी उर्फ पलामू मिस्त्री पर पुआल में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि हम दोनों के बीच कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा है और आज मेरा भतीजा पलामू मिस्त्री ने शराब पीकर घर के पास भी पुआल में आग लगाने की कोशिश की। जब वहां से हम लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की तो वह यहां पर आकर आग लगा दी है। उसने बताया कि बहुत मेहनत से दूसरे के खेत मे खेती करके धान उपजाए थे मेरे 10 भैंस और गाय हैं अब सभी भूखे रहेंगे उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
साथ ही पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।