whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27144296
Loading...


समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई पुण्य तिथि

location_on गढ़वा access_time 11-Feb-21, 06:33 PM visibility 664
Share



समर्पण दिवस के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई पुण्य तिथि


गढ़वा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में गुरुवार को जलक्रांति भवन में जनसंघ के संस्थापक पं० दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इसका शुभारंभ पं० दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कहा कि पं० दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे। पंडित जी भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षक व एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता भी थे। पंडित जी कहते थे कि जब स्वभाव को धर्म के सिद्धांतों के अनुसार बदला जाता है, तब हमें संस्कृति और सभ्यता प्राप्त होते हैं। वे संगठन की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिए। वसुधैव कुटुंबकम भारतीय सभ्यता से प्रचलित है।
भारत में सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त है। संस्कृति से किसी व्यक्ति, वर्ग, राष्ट्र आदि की वह बातें जो उसके मन, रुचि, आचार, विचार, कला-कौशल और सभ्यता की सूचक होती है, पर विचार होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह जीवन जीने की शैली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने कहा कि पंडित जी कहते थे कि भारत में रहने वाला और इसके प्रति समर्पण की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन है। उनकी जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा। मौके पर अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, रामदत्त चौबे, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे, ईश्वरी प्रसाद कमलापुरी, शैलेंद्र शुक्ला, सोबराती खां, प्रकाश चंद्र सेठी, नंदकिशोर प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, संतोष रंजन, रामप्रवेश प्रसाद, विनय कुमार, नरेंद्र शुक्ला, संजय कसेरा, गुलाब शुक्ला, अश्विनी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
मेराल : भारतीय जनता पार्टी के मेराल प्रखंड इकाई द्वारा गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तरी तथा दक्षिणी मंडल के अलावे जिला स्तर के कई नेता भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद चौबे, मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा तथा मनोज जायसवाल, चंद्रमणि पाठक, महेंद्र सिंह, अमित कुमार, कृष्णा कुशवाहा आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर किया। प्रमोद चौबे, संजय भगत, उदय, मनोज जायसवाल चंद्रमणि पाठक इत्यादि लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रभक्त, कुशल राजनीतिज्ञ, मजबूत संगठन कर्ता, तथा दृढ़ निश्चय व्यक्ति थे ,जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन है राष्ट्र निर्माण, जनहित कार्य तथा पार्टी को विस्तारित एवं मजबूत बनाने में समर्पित कर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती तथा पुण्यतिथि को मनाने का मुख्य उद्देश्य उन्हें याद करते हुए उनकी जीवन तथा कार्यशैली से प्रेरणा लेना है। उनके द्वारा दर्शाए गए मार्गों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अमित कुमार महेंद्र सिंह सत्येंद्र सिंह कृष्णा प्रसाद कुशवाहा गीता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। खरौंधी : गुरुवार को मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के संस्थापक, एवम् एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्य तिथि खरौंधी में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया ।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा। मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा ने बताया कि वसुधैव कुटुम्बकम्” भारतीय सभ्यता से प्रचलित है। इसी के अनुसार भारत में सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त हैं। संस्कृति से किसी व्यक्ति, वर्ग, राष्ट्र आदि की वे बातें, जो उसके मन, रुचि, आचार, विचार, कला-कौशल और सभ्यता की सूचक होती हैं, पर विचार होता है।
इस कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, जितेंद्र प्रसाद यादव, विनोद चौधरी, भाजपा नेता रामकृपाल दिवेदी, सुनील दिवेदी, सतेंद्र प्रसाद यादव, बैजू गुप्ता,सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। गढ़वा : भाजपा मेराल मंडल के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी समर्पन दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेराल दक्षिणी मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का यह प्रयास था कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठा हुआ व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है उनका यह सोच था कि देश में एक ऐसा राजनिति दल हो जो देश हित की बात करे। सबका साथ सबका विकास का बात करे।
भारतीय जनसंघ की स्थापना 1951 में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता रहे हैं, वे अपने घर परिवार छोड़कर पुरा जीवन देश समाज के लिए दिया। ऐसे महापुरुष ने देश को एक नया दिशा प्रदान किया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक थे। बचपन से ही देश प्रेम उनके अन्दर कुट कुट कर भरा हुआ था। दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे ना रहे। भारत विश्व गुरु बने इस उदेश्य से उन्होने समाज के लिए अपना पुरा जीवन न्योछावर कर दिया। उनका यह सपना था कि भारत हर दृष्टि से मजबुत हो भारतीय जनसंघ के बाद पुन: 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ। दीनदयाल उपाध्याय का यह सपना था कि भारत आत्मनिर्भर बने उसी राह में चलते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन रात काम कर रहे है।
कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, जिला मंत्री महेन्द्र सिंह, मेराल उत्तरी मंडल प्रभारी प्रमोद चौबे, चंद्रमणी पाठक ने संबोधित किया। मौके पर मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष गीता देवी, बिंदा देवी, श्याम लाल पासवान,विकास दुबे,कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, राधेश्याम यादव, कंचन पाण्डेय, रमाकांत गुप्ता, मनोज चौधरी, संतोष प्रसाद,रुपो महतो, देवकांत ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भवनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल ईकाई भवनाथपुर के मंडल कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस के रूप में उनके तस्वीर पर माल्यार्पण,द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजली अर्पण कर मनाया गया।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी,उत्कृष्ठ संगठनकर्ता,एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे जो राष्ट्रवाद को सर्वोपरी मानते थे,उनका मानना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुँचा कर ही सुशासन और विकास की परिकल्पना या बात की जा सकती है। उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता एवं विपिन चौबे, चंद्रदेव रावत, सूर्यदेव रावत,राकेश रवि, सरिता विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, अजित चौबे, मनोज बैठा, धनी साह, रामलखन यादव, रामगुलाम साह, मुन्ना भुइयाँ, मोतीलाल पासवान, अनिल पांडेय, महेंद्र पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play