गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल झारखण्ड प्रदेश कार्यालय रांची में युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने गढ़वा युवा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह को मनोनयन पत्र दिया, मौके पर रंजन कुमार ने निर्देशित किया है कि पार्टी को मजबूती देने के लिए सबसे पहले युवाओं को जोड़ते हुए जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक कमेटी बनानी है, इसी तरह हर एक जिले में कमेटी का मजबूती पर जोर दिया जा रहा है।
मौके पर गढ़वा राजद युवा नेता सोनू यादव, दलित प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजेश रोशन, कार्यालय प्रभारी शतरूपा पांडे, पलामू प्रमंडल प्रभारी दीपक साहू, कमलेश यादव, सतवंत यादव, किसान मोर्चा गढ़वा जिला अध्यक्ष सुमित पाल ओबीसी जिला अध्यक्ष पप्पू ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।