whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27151110
Loading...


बूढ़ा पहाड़ को चारों ओर से घेर लिया गया है, जोनल कमांडर विमल और उसके साथी पुलिस के गिरफ्त में आएंगे : एसपी

location_on गढ़वा access_time 11-Feb-21, 06:05 PM visibility 675
Share



बूढ़ा पहाड़ को चारों ओर से घेर लिया गया है, जोनल कमांडर विमल और उसके साथी पुलिस के गिरफ्त में आएंगे : एसपी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस नक्सलियों के मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी। जिस तरह से कल बूढ़ा पहाड़ के एक पगडंडी में 46 सीरीज बम लगाया गया था उसे साफ जाहिर होता है कि सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने ऐसा काम किया था। उक्त जानकारी गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गढ़वा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोत्रे, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट आशीष कुमार झा ने संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी है। एसपी श्री खोत्रे ने बताया कि कल बूढ़ा पहाड़ में गढ़वा की पुलिस व सीआरपीएफ 172 बटालियन के सुरक्षाबलों के जवानों के द्वारा संयुक्त रूप से एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था तभी एक पगडंडी पर सुरक्षाबलों ने कुछ संदेह होने का आशंका जताया सतर्क होते हुए जब सघन रूप से सर्च अभियान चलाया गया तो सीरीज 46 बम पाए गए सुरक्षा बल सतर्क हो गए और बम निरोधक दस्ता के द्वारा सभी बम को डिफ्यूज किया गया।
उन्होंने बताया कि जिस तरह से ब्लास्ट हुआ उसे साफ जाहिर होता है कि करीब 1 साल के अंदर जमीन में फिट किया गया था और सुरक्षाबलों को टारगेट करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने बताया सुरक्षा बल मुस्तैद होकर काम कर रहे हैं बूढ़ा पहाड़ को चारों तरफ से घेर लिया गया है। नक्सली एक सीमित दायरे में रह गए हैं। उन्होंने कहा कि जोनल कमांडर विमल और उसके गिने-चुने साथी ही बूढ़ा पहाड़ पर सिमट कर रह रहे हैं। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एसपी खोत्रे ने बताया कि जिस तरह से पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों के बीच पुलिस सिलाई-कढ़ाई खेल सामग्री सहित अन्य जरूरत की चीज लोगों के बीच उनके जरूरत के हिसाब से दे रही है।
लॉकडाउन में कई राज्यों से सुदूरवर्ती क्षेत्र के स्थानीय लोग वापस आए हैं जिन पर नजर है और उन्हें भी उनकी जरूरत के हिसाब से सरकार के योजनाओ के बिषय में जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब बूढ़ा पहाड़ सहित विभिन्न जगहों पर लोग जागरूक हो रहे हैं। जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि कल करीब 11:00 बजे सीरीज बम का पता चला और 2:00 से 3:00 के बीच बम को डिफ्यूज किया गया उन्होंने कहा कि सर्च अभियान और एंटी नक्सल अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play