whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27162719
Loading...


दावा मुखिया जी का : मरहटिया पंचायत

location_on गढ़वा access_time 11-Feb-21, 05:55 PM visibility 662
Share



दावा मुखिया जी का : मरहटिया पंचायत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र के दुबे मरहटिया पंचायत जो दुबे मरहटिया, तिवारी मरहटिया, टेढ़ी हरैया और टेनवा-जुड़बनिया मिलाकर एक पंचायत है, इस पंचायत में कुल 8000 जनसंख्या है। जबकि करीब साढ़े पांच हजार वोटर अपना मत देते हैं। दुबे मरहटिया पंचायत की मुखिया शफिदा बीबी बताती हैं कि हमारे पंचायत में विभिन्न तरह के विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पंचायत में करीब डेढ़ सौ आवास का निर्माण किया जा रहा है और वे खुद मॉनिटरिंग करते हुए आवास का निर्माण करा रही हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत में 15 वें वित्त और मनरेगा से अभी के समय में विभिन्न तरह के रोड का कार्य किया जा रहा है जिसमें जमुनिया टांड से अंचला सिवाना तक, बूटी ठाकुर के घर से अचला सिवाना तक, नाहर बस्ती से श्मशान घाट तक, टेनवां शिव मंदिर से लेकर जुवानिया शिव मंदिर तक तथा टेढ़ी हरैया मेन रोड से नाहर तक रोड का कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया कि और भी विभिन्न तरह के विकास की योजनाएं चल रहे हैं जिसमें 15 वें वित्त से करीब पांच जगह जल मीनार आबादी को देखते हुए लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत में दुबे मरहटिया स्कूल कैंपस में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बाउंड्री का निर्माण भी कराया गया है। जबकि कई जगहों पर पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है। 14वें वित्त से कुल 60 चापानल भी विभिन्न जगहों पर लगाए गए हैं और वृद्ध विकलांग विधवा को करीब 500 पेंशन पास कराया गया है, जबकि 300 राशन के लाभुकों का राशन कार्ड बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि हमारे पंचायत के नागरिक जागरूक है और हमारे सहयोग से करीब 50 नागरिक जो खुद से राशन कार्ड सरकार को वापस किए और कहा कि जो हम राशन ले रहे हैं वह गरीबों के बीच जाएगा जिससे हमारा पंचायत समृद्ध होगा। दुबे मरहटिया पंचायत में करीब 40 लाख की लागत से एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी कराया जा रहा है जो कुछ दिन में बनकर तैयार हो हो जाएगा और यहां एक डॉक्टर और नर्स की प्रतिनियुक्ति की मांग की जाएगी उन्होंने बताया की गढ़वा जिला प्रशासन और गढ़वा प्रखंड का भरपूर सहयोग मिला है विकास के कार्य हुए हैं लेकिन कुछ बाकी है जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play