भवनाथपुर : मकरी के कुंवरठीका में अपने सहोदर भाई और उसके परिवार को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर प्रताड़ित करना तथा मारपीट करने के आरोपी अमरदेव राम को भवनाथपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए थाना के पीएसआई सहदेव कुमार साह ने बताया कि जेल भेजे गये आरोपी अमरदेव राम द्वारा डायन कहकर अपने सहोदर भाई जगदीस राम तथा उसके परिवार को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में दर्ज नामजद केस के आलोक में उसे गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द किया गया।