whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478765
Loading...


बीडीओ के आश्वासन के 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने उठने दिया बच्चों का शव

location_on सगमा access_time 11-Feb-21, 04:51 PM visibility 656
Share



बीडीओ के आश्वासन के 3 घंटे बाद ग्रामीणों ने उठने दिया बच्चों का शव


श्याम बचन यादव check_circle
संवाददाता



सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र शारदा गांव के कोईरी टोला में मिट्टी का चाल हंसने से हुई तीन बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।  मिट्टी का चाल धंसने से तीन बच्चों की हुई मौत की सूचना मिलने पर बीडीओ दीपक मिंज एवं धुरकी के बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। लगभग 4 घंटे बाद ग्रामीणों ने शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर धुरकी थाना ले आयी। गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा है। जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने उक्त जमीन पर गत दिनों पूर्व जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से मिट्टी को निकालवाया था। ग्रामीण जिस जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर मालिक के द्वारा उक्त मिट्टी निकाला गया था उसके मालिक के ऊपर कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुये थे।
बीडीओ ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने तथा सरकार के गाईडलाईन के अनुसार मिलने वाली सरकारी लाभ की सहायता करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण मान गये और घटनास्थल से शव को उठाने दिया। उधर घटनास्थल से करीब 400 फीट की दूरी पर बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाएं तीनों शव रखे पुलिस जीप को रोककर खड़ी हो गईं। वे लोग थाना नहीं ले जाने की जिद पर अडिग थीं। प्रशासन अफसरों द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों को किसी तरह वहां से हटाया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस जीप को वहां से निकाला गया। क्या कहते हैं बीडीओ घटना के संबंध में धुरकी बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा व सगमा बीडीओ दीपक मिंज ने बताया कि घटना बहुत ही दुःखद है।
जैसे ही हमलोगों को घटना की सूचना मिली तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि जिस भूमि पर हुई खुदाई के बाद चाल धंसने से तीन अबोध बच्चों की मौत हुई है, वह कैसी भूमि है रैयती या सरकारी पूरे मामले की जांच के बाद की पता चलेगा। बीडीओ ने बताया कि उस भूमि पर किसकी जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर कैसे और किसलिए आकर खुदाई की है, इस मामले की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play