गढ़वा : मझिआंव में बाइक से गिर कर युवक घायल हो गया। जिसका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गढ़वा शहर के ऊँचरी वार्ड नं 4 के नफीस अहमद मझिआंव से बाईक से गढ़वा लौट रहे थे। इसी क्रम में सामने से एक व्यक्ति ने अचानक रोड क्रॉस करने लगा, रोड क्रॉस करने वाल व्यक्ति रस्सी लेकर जा रहा था। बाइक का हैंडल में रस्सी फंस जाने के कारण नफीस अहमद अनियंत्रित होकर गिर गए। घायल होने के बाद उनके दोस्त ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छोड़ दिया।