whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190253
Loading...


इंटक त्रिपाठी गुट का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

location_on भवनाथपुर access_time 11-Feb-21, 03:56 PM visibility 667
Share



इंटक त्रिपाठी गुट का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : इंटक यूनियन त्रिपाठी गुट के द्वारा सेल के प्रसाशनिक भवन पर गुरुवार को धरना के दूसरे दिन भी खदान के ठेका श्रमिक डटे रहे। दूसरे दिन मजदूरों को सम्बोधित करते हुए इंटक के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चौबे ने हुंकार भरते हुए कहा कि सेल प्रबंधन के साथ अब मजदूरों की लड़ाई आर या पार की होगी। जब तक सेल प्रबंधन हमारी चार सूत्री मांग पत्र पूरा नहीं करती तब तक यह मजदूरों का आंदोलन इसी तरह दिन रात जारी रहेगा। कहा कि हमारी बातें गढ़वा डीसी व श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी से हुई जिसमें पदाधिकारियों ने मजदूरों के मांग को जायज बताते भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। कहा कि यह बन्द तुलसीदामर खदान खोलने की लड़ाई सिर्फ इंटक यूनियन का नहीं, पूरे विधान सभा की समस्या की लड़ाई है।
खदान बन्द होने से क्षेत्र में मायूसी व बेरोजगार बढ़ गई है। व्यवसायियों कि स्थिति दयनीय होती जा रही है। खदान खुले रहने से करोड़ों रु का ट्रांजेक्शन होती थी और राज्य सरकार केंद्र सरकार को भी लाखों रु राजस्व की प्राप्ति होती थी। परन्तु खदान बन्द होने से भवनाथपुर क्षेत्र तो वीरान हो गई। परन्तु कर्मियों को बिना कार्य के बैठे बैठाय वेतन मिल रही है औऱ अधिकारी राज भोग रहे हैं, तो मजदूरों को भी बीते 16 फरवरी से आज तक खदान बन्दी के 12 महीने का मिनिमम वेज मिलना चाहिए।अगर सेल प्रबंधन हमारी मांगो पर विचार नहीं करती है तो शांतिपूर्ण चल रहा यह आंदोलन आमरण अनशन में भी बदल सकती है। कन्हैया ने कहा कि इस मजदूरों के लड़ाई में तमाम जनप्रतिनिधियों को भी मैं मजदूरो के इस लड़ाई में बढ़ चढ़ कर सहयोग करने का अपील करता हूं।
धरने के दूसरे दिन जेएमएम नेता चन्दन ठाकुर, सुरेंद्र गुप्ता व बसपा के अख्तर अंसारी का समर्थन मिला है। इन नेताओं ने भी मजदूर की लड़ाई को जायज बताते हुए भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रशासन के द्वारा धरना प्रदर्शन स्थल पर सीआई मुंशी राम को मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस फोर्स के साथ डिपुट किया गया है, जबकि सेल के द्वारा दर्जनों सीआईएसएफ के जवान गेट पर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play