रमकंडा : रंका पूर्वी वन प्रक्षेत्र अंतर्गत फकीराडीह गांव में वन विभाग द्वारा ग्राम विकास हेतु माइक्रोप्लान बनाने के लिए बैठक किया गया।
फकिराडीह पंचायत की मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गांव में सिंचाई, रोजगार एवं ग्रामीणों की समस्या को दूर करने हेतु चर्चा किया गया एवं उसके निदान हेतु वन विभाग को योजनाओं का डाटा तैयार कर भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में वनरक्षी उत्तम कुमार रवि, वन समिति अध्यक्ष सोहर सिंह, एवं अन्य वन पदाधिकारी उपस्थित हुए।