भवनाथपुर : वन विभाग के द्वारा बुधवार को कवलदाग नदी मझिगावां सुरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रेक्टर व उसके चालक को पकड़ा है। जिसमें ट्रैक्टर को भवनाथपुर वन परिसर में रखा गया है जबकि चालक विजय यादव, पिता चन्द्रदेव यादव को गढ़वा हिरासत में भेज दिया गया है। जो कि कांडी खुटहेरिया गांव निवासी बताया जा रहा है।
छापेमारी अभियान में वनरक्षी अनिल गिरी, ओमप्रकाश उरांव, निशांत कुमार ,शिव शंकर सिंह, सुनील कुमार शामील थे।