बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने अंचल कमिटी के सदस्यों के साथ बुधवार को प्रखण्ड के अलकर ग्राम स्थित परसा दामर टोला के ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।
परसा दामर से लौटकर श्री अकेला ने बताया कि वर्ष 2017 में अलकर ग्राम के सतबहिनी नाला पर बनाया गया बांध तेज बर्षा के कारण बह गया था।उसके नीचे पाइप देकर बना पुलिया भी बह गया था। यहाँ आदिवासी खरवार जाति के 25 घर है।पुलिया बह जाने से लोगो को बरसात के दिनों में आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त नाले पर बने बांध से आदिवासी परिवारों के लगभग 50 एकड़ खेतो की सिंचाई होता था। बांध के बह जाने से लोगो को सिंचाई के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि विगत 10 जुलाई 2019 को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर उक्त नाला पर पुनः बांध बनवाने की मांग किया गया था लेकिन इस दिशा में आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पुनः2 फरवरी 2021 को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन देकर उक्त नाले पर बांध बनवाने का आग्रह किया गया था, बीडीओ ने स्टीमेट बनवाकर उक्त बांध को बनवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक यहाँ कोई सरकारी कर्मी नही आया है।उन्होंने बताया कि अलकर जाने का सड़क का एक बर्ष पूर्व ही कालीकरण हुआ था, लेकिन आज सड़क की स्थिति काफी जर्जर है।उक्त सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री अकेला के साथ अंचल कमिटी के सदस्य रामनाथ उरांव व विद्या पासवान शामिल थे।