गढ़वा : देश में तीन काला कानून लाकर किसानों को बंधूआ मजदूर बनाने का कार्य भाजपा की सरकार कर रही है। यह सरकार किसानों के हक और अधिकार को छिन्ने का कार्य की है। सरकार जब तक तीनों काला कानून वापस नहीं लेती है तब तक काग्रेस सदन से लेकर सड़क तक किसानों के समर्थन में आंदोलन करेगी।
उक्त बाते सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को गढ़वा दौरे के दौरान एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जिस देश में जय जवान जय किसान का नारा लगाता है। उसी देश के किसान आज ठगे हुए और दर-दर के ठोकरे खा रहे है। पर सरकार किसानों के हक की चिंता नहीं कर रही है। भाजपा की सरकार महापुरूषों के नाम को भी बेचने का काम किया है। देश के महानपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल शुरू से ही आरएसएस के खिलाफ थे।
लेकिन उन महान पुरूषों की बड़ी प्रतिमा बनाकर उनके नाम और चेहरे को बेचने का कार्य किया है। पर कांग्रेस किसानों के हक के लिए शुरू से लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के बी उन्होंने कहा कि किसानों के नैतिक समर्थन देते हुए सभी प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय में आंदोलन करेंगी।
प्रेसवार्ता में अमृत शुक्ला, अलख निरंजन चौबे, कमर सफदर, राजेश चौबे, श्रीकांत तिवारी, रामवृक्ष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।