बंशीधर नगर : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व नगर उंटारी के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौंपकर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग किया है। मांग पत्र में श्री चौधरी ने अनुमण्डल मुख्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि ट्रॉमा सेंटर में करोड़ो रूपये का चिकित्सा उपकरण पड़ा है, लेकिन चिकित्सक व कर्मियों के अभाव में इसका संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।अनुमण्डल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण चिकित्साकर्मियों व आम लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अनुमण्डल अस्पताल में चार एमबीबीएस चिकित्सक व एक विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था की जाय।
अस्पताल में एनजीओ द्वारा रखे गए सफाईकर्मियों को हटा दिया गया है, उन्हें पुनः रखा जाय तथा एनजीओ द्वारा मनमानी करने पर रोक लगाया जाये, तथा अनुमंडलीय अस्पताल के अधूरे भवन को नए ठीकेदार से पूर्ण कराया जाय व पुराने ठीकेदार को काली सूची में डाला जाय।