बंशीधर नगर : बजरंग बली मोड़ के समीप वॉलीबॉल डे के मौके पर मंंगलवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार व थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें भवनाथपुर, श्री बंशीधर नगर, अहिरपुरवा, महदेइया, चितविश्राम व बिलासपुर शामिल थे। फाइनल मैच भवनाथपुर व श्री बंशीधर नगर के बीच खेला गया। जिसमें भवनाथपुर ने श्री बंशीधर नगर को 2 लगातार सेटों में हराकर कप पर कब्जा कर लिया। पहला सेट 25-14 व दूसरे सेट में 25-19 से हराकर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।
भवनाथपुर टीम के सतेंद्र सिंह को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विजेता व उपविजेता टीम को कप देकर समान्नित किया गया।
उक्त दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन से खेल के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ती है। वही प्रतिभा भी सामने आती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन वॉलीबॉल के लिए बहुत ही शानदार दिन है। क्योंकि आज पूरा विश्व वॉलीबॉल के जनक डब्लू जी मुरगन के 123 वीं जयंती मना रहा है। इस दिन को वॉलीबॉल डे के रूप में मनाया जाता है।
वहीं गढ़वा जिला खेल संघ के संरक्षक सह वरिष्ठ खिलाड़ी जिनाहूदिन खान ने कहा कि पूरे जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रतियोगता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका वरिष्ठ खिलाड़ी अरुण कुमार तिवारी व प्रणय देव ने निभाई।
मौके पर अनुमंडल वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार छोटू, सचिव राजीव कुमार, वरिष्ठ झामुमो नेता निर्मल पासवान, अनुज दुबे,वार्ड पार्षद नीरज कुमार, देवेंद्र चौबे, संजय प्रसाद, आमोद कुमार, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।