चुप बैठने वाली नहीं है परशुराम सेना
पलामू : आज दिनांक 9 फरवरी 2021 को 2:00 बजे दिन में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी पलामू जिला के द्वारा श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि एवं 2 मिनट का मौन पलामू जिला कार्यालय में संपन्न हुआ।
इंडियन नेवी के जवान शहीद सुरज दूबे की पुण्यात्मा की शांति के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के द्वारा शोकसभा सह श्रद्धांजली आयोजित की गई। हाउसिंग काॅलोनी स्थित सेना के जिला कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे शहीद के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।
श्रद्धांजली सभा में कहा गया की जब तक शहीद सुरज दूबे की नृशंस हत्या के पीछे शामिल लोगों को सजा नही होगी तब तक परशुराम सेना इस लडा़ई को जारी रखेगी।
सेना अंतिम दम तक इस लडा़ई को लड़कर अंजाम देगी। सेना परिवार शहीद के परिजनों के साथ सदैव खडा़ रहेगी। इस संबध में सेना सीबीआई जांच की मांगपत्र लेकर गुरुवार को जिला के पदाधिकारी से मिलेगी। इसके पश्चात शहीद के तस्वीर के समक्ष पुष्पांजली अर्पित की गई। तत्पश्चात दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस मौके पर गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, प्रदेश संरक्षक डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय, नवीन तिवारी, मुकेश तिवारी, घनश्याम तिवारी, किशोर दूबे, जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी, सेना रांची जिला प्रभारी गुड्डू तिवारी, अरुण दुबे, नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, ब्रजेश तिवारी, विकास दूबे, राहुल चौबे, आशुतोष तिवारी, मधुकर शुक्ला, गोरख बाबा, राधेश्याम तिवारी, नवीन पांडेय, शशि राय एवं सैकड़ों की संख्या में विभिन्न विभिन्न गांव से पहुंचे युवा साथी सहित कई सदस्य शामिल थे।