बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष अमर राम ने सोमवार को प्रदेश के पेयजल एवम स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा। श्री राम के मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समाधान की दिशा में शीघ्र पहल करने की मांग किया है।
मांग पत्र में पण्ड रवा डैम, बभनी खांड डैम व बम्बा डैम की अधूरी नहर पक्कीकरण का कार्य पूरा करवाने, प्रखण्ड में 200 नया चापानल लगवाने, नरही पंचायत के चार गांवो को पंचायत मुख्यालय से जोड़ने के लिए मर्चवार लिफ्ट एरिगेशन के निकट लौंगा नदी पर पुल का निर्माण कराने, पीडब्लूडी से गड़े चापानल की मरम्मति के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से गरबान्ध पंचायत होते हुए पाट गढ़ तक सड़क चौड़ीकरण व पक्कीकरण का कार्य कराने, शौचालय निर्माण की राशि बारह हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से आरईओ रोड शिवपुर से हुलहुला खुर्द पंचायत तक सड़क चौड़ीकरण व पक्कीकरण कराने, सलसलादी ग्राम स्थित बड़का आहर की मरम्मति करवाने, रजिस्टर टू से जमीन को ऑनलाइन कराने, सलसलादी ग्राम में कसया नदी पर चैकडेम का निर्माण कराने, नगर उंटारी से भवनाथपुर मार्ग में रेलवे क्रासिंग के पास ओवर ब्रीज बनवाने, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 हेन्हों मोड़ से मर्चवार, सलसलादी होते चना सिवान तक सड़क चौड़ीकरण व पक्कीकरण कराने, हुलहुला खुर्द पंचायत के नरखोरिया खुर्द व ग्राम हुलहुला कला को जोड़नेवाली पुल व गार्डवाल का नवनिर्माण कराने, कधवन ग्राम में पावरग्रिड का कार्य चालू कराने तथा हलीवन्ता पंचायत के महदे ईया ग्राम में खेल मैदान का चारदीवारी निर्माण कराने की मांग शामिल है।