whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200479
Loading...


शाम ढलते ही थाना के सामने स्थित जिला परिषद का मार्केट परिसर बन जाता है अय्याशी का अड्डा

location_on गढ़वा access_time 09-Feb-21, 05:45 PM visibility 664
Share



शाम ढलते ही थाना के सामने स्थित जिला परिषद का मार्केट परिसर बन जाता है अय्याशी का अड्डा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : थाना से महज 100 गज की दूरी पर स्थित जिला परिषद मार्केट रात्रि 7 बजे के बाद अय्याशी का अड्डा बन गया है। आए दिन यहां असामाजिक तत्वों द्वारा रात्रि में शराब आदि का सेवन कर दुकान में लगे बैनर पोस्टर को फाड़ दिया जाता हैं। इसकी शिकायत कई बार थाना में की गई है। लेकिन परिणाम जस का तस रहा। मंगलवार को पुनः एक बार जिला परिषद दुकानदार संघ की ओर से थाना प्रभारी को एक आवेदन दिया गया। आवेदन के माध्यम से दुकानदारों ने कहा कि पिछले कई महीनों से असामाजिक तत्वों द्वारा शराब गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। नशे में होने के बाद दुकान के सामने शराब का बोतल फोड़ कर फेंक देते हैं। साथ ही दुकान में लगे बैनर पोस्टर को फाड़ देते हैं अथवा अपने साथ लेकर चले जाते हैं।
इस घटना से दुकानदार काफी मर्माहत हैं।दुकानदार अपने आपको काफी असुरक्षित भी महसूस करते हैं। ऐसे में उनकी रोजी रोजगार प्रभावित होने का डर है। दुकानदारों ने थाना प्रभारी से मांग करते हुए कहा है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि, दोबारा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। दुकानदारों ने कहा कि 7:00 बजे के बाद इस मार्केट में सभी लोग दुकान बढ़ा कर घर चले जाते है। उसके बाद यहाँ सुनसान हो जाता है। इसी का फायदा उठाते हुये असमाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाता है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। 7:00 बजे के बाद जो भी असामाजिक तत्व जिला परिषद मार्केट में पाए जाएंगे उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play