भवनाथपुर : मंगलवार को भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के लिये दिये जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम में 98 पंचायत प्रतिनिधियों को टीका प्रशिक्षित मकरी और रोहिनियां उपस्वास्थ्य केंद्र की एएनएम सीमा कुमारी और सिंप्रोसा टोप्पो के द्वारा लगाया गया।
बतातें चलें कि अब तक 463 स्वास्थ्य, ब्लॉक, अंचल, बाल विकास परियोजना के कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर अस्पताल के चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी मुस्तैद रहे। टीकाकरण से पहले सभी का हाथ सेनिटाइज कराने के बाद थर्मल जांच कराया गया।
इस संबंध में अस्पताल के एक कर्मी ने बताया कि पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्ति को ही टीका लगाया गया। टीका लगवाने के बाद सभी को आधे घंटे तक ऑब्जरवेशन रूम में रखा जा रहा है।
Advertisement
ऑब्जरवेशन रूम से बाहर आने के बाद किसी भी प्रतिनिधियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई, पहले की तरह ही वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।