गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के द्वारा जरुरतमंदो को भोजन की व्यवस्था लगातार 20 वें हफ्ते हर मंगलवार को किया जा रहा है। आज मंगलवार को इस कार्यक्रम को लायन एस पी सिन्हा (लायंस क्लब, आदित्यपुर ग्रेटर जमशेदपुर) के द्वारा अपने पुत्र संकल्प सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया और 250 लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।
लायंस जिला 322 A के रीजन चेयरमैन लायन अमित कश्यप ने आग्रह किया कि आप भी आगे आएं। कार्यक्रम में अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन जय शंकर ब्रेजियर, सचिव विनय कश्यप, लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट अनूप कुमार मौजूद थे।