पलामू : तरहसी प्रखंड कार्यालय से आज एसीबी पलामू की टीम ने पंचायत सचिव उमाकांत सिंह को 17000 रु रिश्वतखोरी करते गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव उमाकांत सिंह लाभुक से उक्त रकम मनरेगा योजना से कूप निर्माण की स्वीकृति देने के एवज में ले रहे थे। उमाकांत सिंह प्रखंड के 2 पंचायतों गोईंदी एवम उदयपुरा 1 के पंचायत सचिव थे।
पंचायत सचिव के टाल मटोल रवैये एवम बढ़ती मांग से मजबूर होकर लाभुक ने इसकी जानकारी एसीबी पलामू की टीम को दिया। उक्त आवेदन के आलोक में एसीबी की टीम ने अपने स्तर से जांच पड़ताल किया। जांच पड़ताल में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने उक्त रिश्वत खोर पंचायत सचिव की गिरफ्तारी की योजना तैयार की और प्रखंड कार्यालय में ही रिश्वत के पैसे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।