गढ़वा : पलामू के पूर्वडीहा निवासी नेवी जवान सूरज दुबे को इंसाफ दिलाने के लिए योगी सेना कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ता ने शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकली व श्रद्धांजलि दी।
योगी सेना प्रदेश अध्यक्ष विपुल दुबे ने बताया कि आज भारतीय नौसेना सूरज दुबे की नृशंस हत्या किये जाने से बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। इस हत्याकांड को बहुत बड़ी साजिश के तहत की गई होगी क्योंकि सूरज दुबे की पल-पल की रिपोर्ट लिया जा रहा था, चेन्नई में किडनैप किया जाता है और हत्या महाराट्र के पालघर में इस से साफ है कि साजिश रच कर हत्या की गई है। इस केस की सी०बी०आई० जांच हो ताकि कुकृत्य से पर्दा हट सके और न्याय मिल सके। हत्या के विरोध में गढ़वा जिले में अटल चौक से रंका मोड़ तक कैंडल मार्च निकाला गया।
इस दौरान सभी लोगो ने जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक सूरज तेरा नाम रहेगा, भारतीय सेना का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, हत्यारे को फांसी दो व वन्दे मातरम् आदि नारा लगाए।
इस कार्यक्रम में योगी सेना जिला अध्यक्ष अमन चौबे, कार्यालय प्रभारी विपिन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज पाठक, अभिषेक तिवारी, जवाहर पासवान, प्रवीण जैसवाल, चंदन जैसवाल, प्रियांशु दुबे, अंकित चौबे, हर्ष कश्यप, मार्कण्डेय तिवारी, मनीष गुप्ता, राहुल तिवारी, सत्येन्द्र यादव, शुभम तिवारी, बैद्य नरोत्तम, अमल तिवारी, लक्ष्य सोनी, गोविंदा कुमार, सुभम सोनी, बलवंत सोनी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।