गढ़वा : थाना क्षेत्र के तिलदाग गांव में सोमवार को शाम घटी मारपीट की घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं।
घटना के संबंध में गढ़वा प्रखंड के तिलदाग निवासी मृतक अवधेश शर्मा 50 वर्ष, की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि घर का पानी निकासी से मना कर रहा था। हम लोगों ने कहा कि घर का पानी निकलेगा नहीं तो कहां जाएगा। इसी बात को ले घर के बगल के ही अरुण शर्मा और उसकी पत्नी रिंकी देवी ने गाली गलौज करते हुए कुदाल से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें एक पक्ष का मृतक अवधेश शर्मा और उनकी पत्नी सुनीता देवी घायल हैं, तथा दूसरे पक्ष के अरुण शर्मा और उनकी पत्नी रिंकी देवी घायल हैं।
सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है।
जबकि अवधेश शर्मा का इलाज के दौरान गढ़वा सदर अस्पताल में रात्रि करीब 9:30 बजे मौत हो गई है।