whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207096
Loading...


पशुपालन विभाग ने विभाग से जुड़ी योजना को ले पशुपालकों को किया जागरुक

location_on बंशीधर नगर access_time 08-Feb-21, 07:32 PM visibility 662
Share



पशुपालन विभाग ने विभाग से जुड़ी योजना को ले पशुपालकों को किया जागरुक


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : जिला पशुपालन विभाग के तत्वाधान में सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गव्य विकास के अंतर्गत शिविर सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित पशुपालकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 के तहत बकरी पालन, बत्तख चूजा पालन, बैक्यार्ड लेयर कुक्कुट पालन, ब्रायलर कुक्कुट पालन के लिए फार्म उपलब्ध कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने पशुपालन विभाग, कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को नहीं दी जाती है। जिसके कारण लोग जागरुक नहीं है और उसका लाभ नहीं ले पाते हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी सभी लोगों को दें।
ताकि योजनाओं का लाभ लोग ले सकें। अनुमंडल पदाधिकारी ने पशुपालन विभाग कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला के लक्ष्य के अनुरूप श्री बंशीधर नगर अनुमंडल का जो कोटा है उसके अनुरूप लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर आगामी 12 फरवरी तक प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिला पशुपालन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करें तथा इसकी सूचना अनुमंडल कार्यालय को भी दें। एक सप्ताह के बाद पुनः समीक्षा बैठक आयोजित किया जाएगा। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ रामाशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (वित्तीय वर्ष 2020-21) के तहत लाभुकों को मिलने वाली सरकारी अनुदान, लाभुक अंशदान व बैंक ऋण के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया।
उपस्थित लाभुकों ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबों को नहीं दी जाती है, जिसके कारण सरकारी लाभ से हम सब वंचित रह जा रहे हैं। मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद,श्री बंशीधर नगर के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीरा कुमारी, भवनाथपुर के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play