whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207512
Loading...


स्व. गिरवर पांडेय गरीबों के दिल में बसे थे : मंत्री

location_on बंशीधर नगर access_time 08-Feb-21, 07:23 PM visibility 657
Share



स्व. गिरवर पांडेय गरीबों के दिल में बसे थे : मंत्री


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखर समाजवादी नेता सह पूर्व मंत्री स्व गिरिवर पांडेय का 76 वां जयंती समारोह पथ निर्माण विभाग के अतिथि गृह परिसर में सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इसका शुभारंभ सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने स्व गिरिवर पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मंत्री मिथिलेश ने कहा कि स्व गिरवर पांडेय ने पूरे पलामू प्रमंडल में समाजवाद की नींव डालने का काम किया। उन्होंने जनता को हक दिलाने के लिए सामंतवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं और उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर आज मंत्री पद तक पहुंचा हूं। बचपन से ही मैं उनसे प्रभावित था। मैं जात पात की राजनीति नहीं जानता हूं, सीधे जनता से जुड़ना जानता हूं।
यह गुण मैंने स्व. गिरिवर पांडेय व शिबू सोरेन से सीखा हूं। शिबू सोरेन कहते थे कि जनता से जुड़े रहोगे तो वोट मांगने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्व. गिरिवर पांडेय गरीबों के दिल में बसे थे। पहली बार विधायक बनने के बाद ही उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। स्व पांडेय व्यक्ति नहीं विचार थे। गढ़वा विधान सभा के पूर्व जनप्रतिनिधियों की चर्चा करते हुए कहा कि उनके पास इच्छा शक्ति का अभाव था। इसलिए क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो सका। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्ष 2018 में ही कहा था कि बिजली नहीं दे पाऊंगा तो वोट मांगने नहीं आऊंगा। बिजली तो नहीं मिली और वे खुद ही चुनाव हार गए। भवनाथपुर के जनप्रतिनिधि पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनका भाषण भर लच्छेदार होता है, कार्य में फिस्ड्डी हैं।
मंत्री ने ऐसे नेताओं से सावधान रहने को कहा जो जाति संप्रदाय के नाम पर तनाव फैलाकर अपनी रोटी सेंकते हैं। समारोह की अध्यक्षता मोबिन अंसारी व संचालन अभय कुमार पांडेय ने किया। समारोह में एसडीओ जय वर्द्धन कुमार, सदर सलाउद्दीन खां, बसपा नेता ताहिर अंसारी, झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस के गढ़वा जिला के वरीय उपाध्यक्ष शैलेश चौबे, डॉ यासीन अंसारी, मोबिन अंसारी, रामजी पासवान, दयानंद पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, कलाम खां, डॉ असजद अंसारी, प्रमुख रवीन्द्र कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर झामुमो नेता परेश तिवारी, प्रियम सिंह, नवीन, सूरज, सूर्यदेव मेहता, संजीत कुमार उर्फ छोटू, संजय पांडेय, अनुज दुबे, निर्मल पासवान, देवेंद्र चौबे, कमलेश मेहता, कमता प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, विक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play