गढ़वा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा की तरफ से वर्तमान नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा उपेन्द्र नारायण को फूल, बुके एवं शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
स्वागतोपरांत जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने माध्यमिक शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं जैसे-उत्क्रमित एवं परियोजना उच्च विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ससमय वेतन भुगतान करना, समस्त प्रकार के बकाया वेतन को भुगतान करना, अतिथि शिक्षकों का बकाये मानदेय भुगतान करना, वरीय शिक्षकों के प्रवरन वेतनमान को प्रदान करना, आवेदन प्राप्त शिक्षकों का स्थानांतरण करना, उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक के प्रभार से सम्बंधित मुद्दे एवं अन्य मुद्दे पर चर्चा किया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ससमय समस्त मुद्दे पर यथा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही।
इस मौके पर जिलासचिव नागेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष ओम श्रीकृष्णम, डॉ कृष्ण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष सरफुल्लाह अंसारी, संयुक्त सचिव शिल्पी कुमारी, सौरभ कुमार, सलाहकार समिति के सदस्यगण श्रवण कुमार पाल, परवेज आलम, विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष रिंकू कुमार पासवान, चिनिया प्रखण्ड के उपाध्यक्ष शिवपूजन प्रजापति, वरीय शिक्षक सौरभ कुमार, पृथ्वीराज वर्मा, अनित कुमार पांडेय समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।